‘थर्ड मुंबई’ में स्थापित होंगे शीर्ष वैश्विक विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र सरकार ने एजु सिटी के विकास को दी रफ्तार
समग्र समाचार सेवा
मुंबई,28 मार्च। महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुनिया के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों को ‘थर्ड मुंबई’ में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। यह नई शहर योजना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित की जाएगी। वैश्विक स्तर पर शीर्ष 50 में शामिल विश्वविद्यालय एजु सिटी में अपने परिसर खोलेंगे, जो इस महत्वाकांक्षी शहरी विकास परियोजना का एक विशेष शिक्षा क्षेत्र होगा।
Comments are closed.