- 2026 Earthshot Prize अवॉर्ड्स के लिए शाही जोड़ा तीन दिवसीय भारत दौरे पर
- मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात, नवाचार और पर्यावरण प्रयासों पर फोकस
- बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी भेंट
- मुंबई पुलिस ने यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक में कई बदलाव किए
समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 16 नवंबर: ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस कैथरीन 2026 Earthshot Prize सम्मान समारोह के तहत सोमवार को मुंबई पहुंचेंगे। यह दोनों का अप्रैल 2016 के बाद भारत का दूसरा आधिकारिक दौरा है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, शाही जोड़ा मंगलवार को मुंबई में अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे।
ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डिवेलपमेंट ऑफिस (FCDO) के मुताबिक, विलियम और कैथरीन का कार्यक्रम भारत की जमीनी नवाचार, आशावाद और रचनात्मकता से परिचित होने, युवा कार्यकर्ताओं के पर्यावरण अभियानों,शहरी परिवहन, जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ के वैश्विक योगदान पर केंद्रित रहेगा। उनका यह दौरा देश के रचनात्मक और पर्यावरणीय समाधानों को नई पहचान देगा।
Earthshot Prize, जिसे खुद प्रिंस ऑफ वेल्स ने शुरू किया, हर साल पांच नवाचारी प्रयासों को एक-एक मिलियन पाउंड (करीब 1.3 मिलियन डॉलर) का पुरस्कार देकर पर्यावरणीय समस्याओं—जैसे जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण, महासागरों की रक्षा और जैव विविधता—के लिए समाधान तलाशने का मंच देता है।
इधर, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 19 नवंबर तक दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों—हुतात्मा राजगुरु चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग, बैलार्ड पियर और एनसीपीए इलाके—में अस्थाई ट्रैफिक डायवर्जन, रोड क्लोजर और पार्किंग प्रतिबंध घोषित किए हैं। इस दौरान यात्रियों को विशेष सतर्कता और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.