समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 11 नवंबर। एनसीपी (NCP) नेता और महाराष्ट्र सरकार नें मंत्री नवाब मलिक के दामाद ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया है। नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने वरिष्ट भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मानहानि और झठे आरोप लगाने के बाद मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के ऐवज में 5 करोड़ रुपये की मांग की है।
इसके अलावा उन्हें लिखित रूप से माफी मांगने को भी कहा है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से देंगे। नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने 10 नवंबर की तारीख वाले कानूनी नोटिस की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, “गलत आरोप जिंदगियां बर्बाद कर देते हैं। आरोप लगाने या निंदा करने से पहले पता होना चाहिए कि कोई क्या कह रहा है। मानहानि का यह नोटिस गलत आरोपों और बयानों के लिए है जो देवेंद्र फडणवीस ने मेरे परिवार पर लगाए हैं।
बता दें कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से मलिका और तमाम नेताओं का आरोप- प्रत्यारोपर चल रहा है। इसी क्रम में फडणवीस ने एक नवंबर को एक समाचार चैनल को दिए एक बयान में कहा कि मलिक के दामाद “के पास से मादक पदार्थ मिला था” और कहा कि “जिनके घर में मादक पदार्थ मिले, उनकी पार्टी कैसी होगी।
Comments are closed.