- रायपुर-नागपुर रेलखंड पर RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई में दुरंतो एक्सप्रेस से ₹1.96 करोड़ का 1.242 किग्रा विदेशी सोना बरामद।
- सोना कोच B-12 में यात्रा कर रहे दो संदिग्ध यात्रियों के पास से बरामद; दोनों हिरासत में।
- बरामदगी में 7 सोने के बिस्किट और 1 गोल्ड बार शामिल; विदेशी मार्किंग के साथ।
- कस्टम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूरे तस्करी नेटवर्क और अन्य कूरियर की जांच DRI द्वारा जारी।
समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 13 अगस्त :हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12262) में गुरुवार को रायपुर से नागपुर रेलखंड के बीच रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्राइम ब्रांच और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त कार्रवाई में 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये है।
सूचना के आधार पर RPF नागपुर, RPF रायपुर और DRI नागपुर की टीम ने रायपुर स्टेशन पर ट्रेन की निगरानी शुरू की। कोच B-12 में दो संदिग्ध यात्रियों की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 विदेशी मार्किंग वाले सोने के बिस्किट और 1 गोल्ड बार मिला। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए DRI नागपुर के सुपुर्द किया गया।
DRI ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल फोन, डिजिटल डाटा और यात्रा इतिहास की जांच कर तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। एजेंसियों को शक है कि यह सोना अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत लाया गया और किसी बड़े सिंडिकेट तक पहुंचाया जाना था। जांच जारी है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.