राज्यपाल मणिपुर अनुसुईया उइके से रिटायर्ड मेजर जनरल आर के गुप्ता एवं डा. जे पी शर्मा, ने राजभवन में की भेंट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 मार्च। आज माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी राज्यपाल मणिपुर से राजभवन में रिटायर्ड मेजर जनरल आर के गुप्ता सीनियर वाईस प्रेसीडेन्ट अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं डा. जे पी शर्मा, ने भेंट की। उन्होंने पूर्व सूनिकों के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रतिवर्ष उनका संगठन पूर्व सैनिकों को कारगिल शहीद दिवस एवं 14 अप्रैल को विशिष्ट स्थानों का भ्रमण कराता है। इस वर्ष पूर्व की भांति पूर्व सैनिकों का 50 सदस्यीय दल आईएनए मुख्यालय मायरांग जिला विष्णुपुर जिसमें नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी ने प्रथम बार झंडा फहराया था आकर झंडा वंदन करेगा। इस अवसर पर वे राज्यपाल से भी मिलना चाहते हैं जिसकी राज्यपाल महोदया ने सहर्ष स्वीकृति और दोपहर भोज के लिये भी आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दल में सम्पूर्ण देश के विभिन्न प्रांतों के सैनिकों की सहभागिता रहेगी।

उल्लेखित है कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भूतपूर्व सैनिकों का संगठन है और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने, सैनिकों के कल्याण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिये राष्टव्यापी संगठन है। यह संगठन सामाजिक कार्य भी करता है। कोरोना के समय इनके संगठन में महत्वपूर्ण किये हैं।

Comments are closed.