स्पेन-मोरक्को सीमा पर प्रवासी संकट: हजारों की घुसपैठ

18 की मौत, सेना तैनात; इमरजेंसी की मांग

  • मोरक्को से स्पेन के सेउटा में हजारों प्रवासियों की घुसपैठ, बॉर्डर पर भारी अराजकता।
  • सीमा पार करने के प्रयास में कम से कम 18 लोगों की मौत, कई परिवार और युवा भीड़ में शामिल।
  • स्थिति संभालने के लिए स्पेन ने सेना और सिविल गार्ड्स तैनात किए, बॉर्डर सील और माइग्रेंट्स की वापसी की प्रक्रिया शुरू।
  • इटली ने भी जताई चिंता, शेंगेन एग्रीमेंट सस्पेंड करने की चेतावनी; सेउटा सरकार ने केंद्र से नेशनल इमरजेंसी की मांग की।

समग्र समाचार सेवा
सेउटा/नई दिल्ली | 31 जुलाई : मोरक्को की सीमा से स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में गुरुवार को हजारों प्रवासी घुस आए। इन प्रवासियों ने बॉर्डर की बाड़ तोड़कर स्पेन में प्रवेश किया, जिसके दौरान भारी अफरा-तफरी मच गई और कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में युवक, महिलाएं और छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, कई लोग तैरकर या पैदल खतरनाक रास्ते पार करके सेउटा पहुंचे।

स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मैड्रिड से इमरजेंसी मदद मांगी, जिसके बाद स्पेन सरकार ने सिविल गार्ड्स के साथ सेना को भी इलाके में तैनात कर दिया। बॉर्डर को सील कर पकड़े गए माइग्रेंट्स को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, इस साल अब तक दर्जनों लोग सेउटा पहुंचने की कोशिश में जान गंवा चुके हैं।

बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों के अनुसार, इस बार प्रवासियों की संख्या हजारों में थी और भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बॉर्डर पूरी तरह टूट गया। वीडियो फुटेज में ताराजल बीच पर सैकड़ों लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी के दृश्य देखे गए। बहुत से प्रवासियों ने ‘वीवा एस्पाना’ (स्पेन अमर रहे) के नारे भी लगाए।

इस संकट का असर इटली तक भी पहुंचा है, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौता निलंबित करने की धमकी दी है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.